मनीष गुप्ता हत्याकांड: आखिरी फरार दारोगा विजय यादव भी गिरफ्तार

गोरखपुर। कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में छठा आरोपी फरार दारोगा विजय यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की धरपकड़ का ये सिलसिला खत्म हो गया है, बाकी 5 आरोपी पहले ही अलग-अलग जगहों से पकड़े जा चुके हैं।

शनिवार को छठे आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। विजय यादव जौनपुर का रहने वाला है। इसके पहले मामले में 5 गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें आरोपी हेड कांस्टेबल कमलेश यादव को पुलिस ने 13 अक्टूबर को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार (12 अक्टूबर) को SI राहुल दुबे और सिपाही प्रशांत कुमार की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

वहीं, बीते रविवार (10 अक्टूबर) को इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और SI अक्षय कुमार मिश्रा को पकड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी पुलिसकर्मी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इन सभी लोगों पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद से सभी गिरफ्तारियां की गईं। सूत्रों के मुताबिक विजय यादव की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी एक साथ सभी 6 आरोपितों को रिमांड पर ले सकती है। इसके लिए एसआईटी ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version