समोसे के लिए भिड़े कांग्रेसी नेता, अब दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सड़कों पर उतर कर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। लेकिन प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नैया डुबाने में पीछे नहीं है। एक समोसे के लिए पुलिस लाइन में मारपीट और गाली गलौज करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था। उसी के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। सड़क जाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने कई कांग्रेस के नेताओं को पकड़कर पुलिस लाइन भेज दिया था। इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं के बीच समोसा बांटे जा रहे थे। उसी समय एक कांग्रेसी नेता के हाथ में दो-तीन समोसे देखकर दूसरे नेता ने उसे टोका जिसके बाद उनके बीच नोंकझोंक के साथ हाथापाई भी शुरू हुई।

पुलिस लाइन में दोनों कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर गालियों की बौछार करते नजर आए जिसका वीडियो उन्‍हीं कांग्रेसियों के बीच में किसी एक कांग्रेसी ने बना लिया जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में इरशाद ने गालीगलौच करते हुए हसीब को चौराहे पर मारने की धमकी दी और कहा कि कोई बचा नहीं पाएगा। बीच में महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर ने यह कहते हुए मध्यस्थता करने की कोशिश किया कि इस बात का ध्यान रखिए कि हम लोग घर में नहीं हैं। इसके बावजूद इरशाद गालीगलौच करते रहे और चौराहे पर देख लेने की धमकी देते रहे।

इरशाद ने आरोप लगाया कि वह सभी को एक-एक समोसा बांट रहे थे, लेकिन हसीब ने तीन समोसा ले लिया था। टोकने पर वह अभद्रता करने लगे थे। वायरल वीडियो जब पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस लाइन के भीतर हुई इस घटना को बेहद आपत्तिजनक माना गया।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज में कमान संभाल रहे बड़े नेताओं ने दोनों से कारण बताओ नोटिस मांग लिया है। जिसके लिए अब दोनों कांग्रेसी नेताओं को पार्टी के जिला अध्यक्ष के पास लिखित तौर पर जवाब देना है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version