अयोध्या में दुर्गा पूजा पंडाल में बदमाशों ने की फायरिंग, एक की मौत

अयोध्या। यूपी के अयोध्या शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान बुधवार को संदिग्ध हालत में हुई फायरिंग से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो किशोरियां घायल हो गई हैं। घायल किशोरियों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली नील गोदाम गांव में दुर्गापूजा को लेकर झांकी चल रही थी इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक युवक अजीत यादव (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के दौरान पास में खड़ी दो बच्चियों को भी गोली का छर्रा लगा है।

अचानक चली गोलियों से वहां अफरातफरी मच गई। इसमें स्थानीय निवासी 32 वर्षीय मंजीत यादव पुत्र कमलेश यादव सहित 14 वर्ष और 11 वर्ष की दो किशोरियां घायल हो गईं। घायल अवस्था में सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के दौरान मंजीत को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश वाहनों से आए थे उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मृतक मनजीत यादव का एक दिन पहले एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर मिली हमलावरों की कारों को कब्जे में लेकर वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version