आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

आगरा। यूपी के आगरा जनपद में केमिकल की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गयी। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। करीबन 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों के नुकसान की आशंका है।

हरिपर्वत थाना इलाके में वाटर वर्क्स स्थित केमिकल फैक्ट्री में तड़के 4 बजे आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री एक गली में हैं, कैमिकल फैक्ट्री के मालिक दीपक अग्रवाल हैं। जो लंबे समय से बंद पड़ी थी। इसमें केमिकल रखे हुए थे। लपटों को उठते देख आसपास वालों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आसपास की दो जूता फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। आग की वजह से फैक्ट्री की छत भी धराशाई हो गई है। फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग बुझाने के लिए 10 दमकल की गाड़ियां लगानी पड़ी। वहीं आग लगने की घटना के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ए आर शर्मा ने बताया आग को पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है, फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version