शासन के आदेश के बाद जिले के 30 इंस्पेक्टरों के हुए गैर जनपद तबादले, जानिए किसका कहां हुआ ट्रांसफर

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिले में तीन साल पूरे कर चुके 30 इंस्पेक्टरों के तबादले गैर जनपद कर दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद आइजी मेरठ रेंज ने इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की। सभी इंस्पेक्टरों के तबादले मेरठ रेंज में ही किए गए हैं।

गाजियाबाद । आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिले में तीन साल पूरे कर चुके 30 इंस्पेक्टरों के तबादले गैर जनपद कर दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद आइजी मेरठ रेंज ने इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की है। इन सभी इंस्पेक्टरों के तबादले मेरठ रेंज में ही किए गए हैं।

सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह को मेरठ, संजीव कुमार शर्मा को बुलंदशहर, अरविंद कुमार सिंह को बुलंदशहर, उमेेश पंवार को बुलंदशहर, राजेश चतुर्वेदी को बुलंदशहर, जितेंद्र कुमार सिंह को हापुड़, लक्षमण वर्मा को मेरठ, अनिल कुमार शाही को मेरठ, विष्णु कौशिक को मेरठ, नीरज कुमार सिंह को बुलंदशहर, अशोक पाल सिंह को बुलंदशहर, दलीप सिंह को हापुड़, बबीता तोमर को बुलंदशहर,

राजीव कुमार को मेरठ, रणसिंह को बुलंदशहर, ओमप्रकाश सिंह को बागपत, मदनपाल सिंह को बागपत, शैलेंद्र प्रताप सिंह को मेरठ, अजय कुमार सिंह को बुलंदशहर, संजय कुमार पांडेय को हापुड़, वीरेंद्र सिंह बिसारे को मेरठ, महेंद्र सिंह को हापुड़, सुनीता राणा को बुुलंदशहर, मुहम्मद असलम को बुलंदशहर,

देवेंद्र सिंह बिष्ट को मेरठ, हरिओम सिंह को मेरठ, ओमप्रकाश आर्य को बागपत, प्रतिभा सिंह को मेरठ, प्रदीप कुमार को बुलंदशहर, शैलेंद्र मुरारी दीक्षित को बागपत और मिथलेश कुमार उपाध्याय का हापुड़ तबादला किया गया है।

बता दें कि हाल में ही निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शासन ने आदेश जारी किया था कि जिले में तैनात उन सभी इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों व अधिकारियों का गैर जनपद तबादला किया जाएगा जो जिले में तीन साल पूरे कर चुके हैं, या जिन्हें 31 मार्च 2022 को तीन साल पूरे हो रहे हैं। जिले से 30 इंस्पेक्टरों की सूची भेजी गई थी। इनमें से 13 इंस्पेक्टर वर्तमान में थाना प्रभारी के रूप में तैनात थे।

साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

         हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version