• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home एनसीआर

PM Narendra Modi in Aligarh- पीएम मोदी बोले- निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा UP डिफेंस कारिडोर

by Hamara Ghaziabad
September 14, 2021
in एनसीआर, ख़बरें राज्यों से, शिक्षा
PM Narendra Modi in Aligarh- पीएम मोदी बोले- निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा UP डिफेंस कारिडोर

File Photo

Share on FacebookShare on Twitter

पढ़िये दैनिक जागरण की ये खास खबर….

PM Narendra Modi in Aligarh अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। उन्होंने कहा महाराजा सुहेल देव हों या फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह हों। आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है।

अलीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ के साथ प्रदेश तथा देश को दो बड़े तोहफे दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में दो घंटे के कार्यक्रम में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करने के साथ ही उनकी कमी को काफी महमूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह से परिचित कराने के साथ ही अलीगढ़ की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य की काफी प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना तो बड़ी संख्या में निवेशक आने लगे। जिससे कि देश का गौरव बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत सरकार ने तालों व हार्डडवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया है। इसे उद्योगों व एसएमएसई को विशेष लाभ होगा अगले कुछ सालों में 900 निवेश होगा। यूपी डिफेंस कारिडोर बड़े निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है यह तब होता है, जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देख को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव हों, या फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह हों। आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसी कोशिशों को और गति दी गई है। साथियों आज देश के हर युवा को जो बड़े सपने देख रहा है, उसे राजा के बारे में अवश्य. पढऩा चाहिए। जानना चाहिए। राजा की कुछ भी कर गुजरने की जीवटता हमें सीख देती है। आजादी के लिए देश के कौनेृकौने गए। विदेश भी गए। जीजान से जुटे रहे। जीवन भर काम करते रहे

jagran

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं से कहूंगा कि जब भी उन्हेंं कोई लक्ष्य. कठिन लगे, कुछ मुश्किलें नजर आएं। तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को जरूर याद कर लेना। राजा जिस तरह एक लक्ष्य लेकर भारत की आजादी के लिए जुटे रहे, वह आज भी हम सबको प्रेरणा देता है। आज जब आपसे बात कर रहा हंं, तो मुझे एक और सेनानीी गुजरात के सपूत श्याम जी का स्मरण हो रहा है।

प्रथम विश्वयुद्ध के समय राजा श्याम जी व लाला हरदयाल से मिलने यूरोप गए। उसका परिणाम हमें, अफगानिस्तान में भारत की पहली निर्वाचित सरकार के रूप मे देखने को मिला। जब मैं गुजरात का सीएंंम था, तो मुझे श्याम जी की अस्थियों को भारत लाने में सफलता मिली। उनके अस्थि कलश हमें मां भारती के लिए जीने की प्रेरणा देते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं राजा महेंद्र प्रताप जैसे के नाम पर बन रही यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है। साथियों,. राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े, उन्होंने भारत के विकास की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने वृदावन में आधुनिक टेक्निकल कालेज अपने संसाधन से बनवाया। एएमयू को बड़ी जमीन दी। आज 21 वीं सदी का भारत शिक्षा व कौशल के नए दौर की ओर बढ़ चला है, तब मां भारती के ऐसे अमर सपूत के नाम पर विवि का निमाण हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे विचार को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को बधाई। यह विवि आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र तो बनेगा ही, इसके साथ ही देश में डिफेंस से जुड़ी पढ़ाई और डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग से जुड़ी टेक्नालाजी व मैनपावर बनाने का सेंटर भी बनेगा। इस विवि मे पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ही नहीं, दुनिया भी देख रही है, कि रायफल से लेकर लड़ाकू विमान युद्धपोत। यह सब भारत में ही बनाने का अभियान चल रहा है। भारत दुनिया के बड़े डिफेंस इंपोर्टर की छवि छवि से बाहर निकलकर दुनिया में एक्सपोर्टर के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस बात के लिए उत्तर प्रदेश के सासंद के नाते मुझे गर्व है। डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड में दर्जनों कंपनियों अब हथियार बनाने वाली है। यहां छोटे हथियार ड्रोन आदि बनाए जाएंगे। नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। यह अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्र को नई पहचान देगा।

कल तक तो अलीगढ़ घर-दुकानों की रक्षा करता था, अब देश की रक्षा को तैयार

उन्होंने कहा कि अभी तक लोग अपने घर की, अपनी दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के भरोसे रहते थे। क्योंकि अलीगढ़ का ताला अगर लगा होता था, तो लोग निश्चिंत हो जाते थे। 55-60 साल पुरानी बात है, हम बच्चे थे। तो अलीगढ़ से ताले के सेल्समैन थे, वह हर तीन महीने में हमारे गांव आते थे। वह ताला रख जाते थे,तीन महीने बाद पैमेंट ले जाते थे।

चार-छह दिन हमारे गांव में रुकते थे। जो पैसे वसूलकर लाते थे, वह मेरे पिता के पास रख जाते थे। गांव छोड़़कर जाते थे, वह पिता जी से ले जाते थे। हम तो सीतापुर व अलीगढ़ शहर सुनते थे। कल तक जो अलीगढ़ दुकानों की रक्षा करता था, अब 21 वीं सदी में देश की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा। यहां ऐसे आयुध बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी।

jagran

अलीगढ़ में पीएम मोदी का स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल

उत्तर प्रदेश को नायाब तोहफा देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर सभी का अभिनंदन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के स्वागत में अपने संबोधन की शुरुआत वृंदावन बिहारी लाल की जयकारे से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां आए भारी संख्या में लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आज राधा अष्ठमी है। यह ब्रज का खास त्योहार है। आज देश के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी आर्शीवाद देने के लिए ब्रज क्षेत्र में आएं है। हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है।

इस समय में देश को जीवन व अन्य काम को सुचारू रखने का कार्य रहा हो। कोरोना से बचाने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन को 75 करोड़ लोगों को लाभ दिया गया। पीएम मोदी के कोरोना में कार्य पूरी दुनिया मे मिशाल बन गया है। सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में 2017 में भाजपा की सरकार बनी। में पीएम ने प्रदेश के पहले इन्वेस्टर्स समिट का। शुरुआत की आज उसी का परिणाम है। हम इतने आगे हैं। करोड़ों का निवेश हुआ है। लोगों को रोजगार मिलेंगे। उस समय पीएम मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा दिया था। अब पीएम इसके कार्य के लिए स्वयं यहां आएं हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भी बहुत काम हुए।

jagran

सीएम ने कहा कि आजादी में देश का मार्गदर्शन करने वाले राजा महेंद्र प्रताप को पश्चिमी यूपी में कोई याद नहीं करता। अब राजा के संम्मान में राजा महेंद्र प्रताप विश्व विघालय की सौगात मिल रही है ।राधा अष्ठमी के मौके पर डिफेंस कॉरिडोर व विश्वविद्यालय सोने पर सुहागा है। सहारनपुर में भी एक विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। ओलंपिक में भी भारतयी खिलाडियों ने बेहतर कार्य किया है अब मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बन रहा है। यह मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा।

प्रयागराज में भी एक विश्वविद्यालय बन रहा है। नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2013 में जो मंत्र दिया था कि सबका साथ ओर सबका विकास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है । 2017 से पहले गन्ना किसानों का भुगतान तक नहीं हुआ। 2017 के बाद इससे ज्यादा भुगतान हुआ। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी चीनी मिल अनवरत चलती रहीं।

डिप्टी सीएम ने कहा-आज गौरव का दिन

इससे पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज यह गौरव का दिन है, पीएम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट देने आए हैं। आज का दिन पूरी पश्चिमी यूपी के लिए खास दिन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब नकल नहीं, अक्ल से छात्रों के जीवन संवर रहा है। यूपी सरकार नकल विहीन परीक्षा करा रही है। पाठ्यक्रम बदला गया है। रोजगार परख कोर्स शामिल किए गए।

jagran

प्रदेश में अब नई यूनिवर्सिटी बन रही है। दस पर काम चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज हिंदी दिवस है। हिंदी क्षेत्र के नए पाठ्यक्रम शामिल किए गए। संस्कृति क्षेत्र में भी बदलवा हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नकल विहीन परीक्षा हमेशा से ही हमारी प्राथमिकता रहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह कल्याण सिंह की भूमि है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से बड़ा प्रोजेक्ट है। डिफेंस कारीडोर से भी विकास होगा। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार भी मिलेंगे।

राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे।

लगेगा चुनावी माहौल का अंदाजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल का भी अंदाजा लगेगा। चुनावी रंग में पीएम मोदी विकास के साथ ही दिख सकते हैं। वह अलीगढ़ की भूमि से पांचवी बार जनता को संबोधित करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी का जाट बहुल क्षेत्र में यह पहला कार्यक्रम है। इससे पहले अलीगढ़ में पीएम मोदी तीन बार तो नुमाइश मैदान में आए थे।

विश्वविद्यालय की नई डिजाइन तैयार, दो वर्ष में होगा निर्माण

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के भवन की नई डिजाइन तैयार हो गई है। इसे अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देखकर संतुष्टि जताई। पूर्व में तैयार की गई डिजाइन उन्हेंं ठीक नहीं लगी थी। उन्होंने महल की तरह बनाने के निर्देश दिए थे। नई डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने नोएडा की एक एजेंसी से बनवाई है। इसे उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने सीएम को दिखाया।

विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार विशाल होगा। अंदर जाने वाला रास्ते के दोनों ओर हरियाली होगी। मुख्य द्वार पर नक्काशी रहेगी। इस विश्वविद्यालय की घोषणा 2017 में इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी। देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप के नाम कोई इमारत व स्मारक न होने के चलते उनके नाम से विश्वविद्यालय का नाम रखा गया।

राज्य विश्वविद्यालय : एक नजर

  • -शिलान्यास समारोह के दौरान राज्य विश्वविद्यालय को लेकर बनी तीन मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी।
  • -94 एकड़ जमीन पर लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में होगा निर्माण।
  • -101 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है प्रदेश सरकार।
  • -2023 तक इसका निर्माण पूरा होना है।
  • -400 के करीब महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।

डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड

  • -डिफेंस कारिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री का भी संबोधन होगा।
  • -1000 एकड़ में खैर रोड पर अंडला में विकसित होगा कारिडोर।
  • -चार साल पहले केन्द्र सरकार ने अलीगढ़ समेत सूबे के छह शहरों में कारिडोर विकसित करने की घोषणा की थी।
  • -100 हेक्टेअर जमीन का अब तक हो चुका है अधिग्रहण, यूपीडा को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।
  • – छह हजार करोड़ का यहां पर निवेश होने की संभावना है। इसमें रक्षा हथियारों से जुड़े कलपुर्जे तैयार किए जाएंगे।साभार-दैनिक जागरण

    आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

    Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
    Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

             हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ShareTweetSendShare
Previous Post

Hindi Diwas 2021 : भारत जैसे हिंदी भाषियों के देश में अंग्रेजी इतनी फल-फूल क्यों रही

Next Post

Noida Money Scam News: पहले पति से धोखा मिलने पर खड़ी कर दी 150 करोड़ रुपये की ठग कंपनी

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

July 5, 2023
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
‘छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता’, राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, यूपी समेत समेत 11 राज्यों को फायदा

September 24, 2023
लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

September 24, 2023
‘हिंदुओं का हमेशा स्वागत है’, खालिस्तानियों की धमकी के बाद बोले कनाडा के विपक्षी नेता

‘हिंदुओं का हमेशा स्वागत है’, खालिस्तानियों की धमकी के बाद बोले कनाडा के विपक्षी नेता

September 23, 2023
कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, पहले POK खाली करो… UN में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, पहले POK खाली करो… UN में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

September 23, 2023

Recent News

‘छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता’, राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, यूपी समेत समेत 11 राज्यों को फायदा

September 24, 2023
लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

September 24, 2023
‘हिंदुओं का हमेशा स्वागत है’, खालिस्तानियों की धमकी के बाद बोले कनाडा के विपक्षी नेता

‘हिंदुओं का हमेशा स्वागत है’, खालिस्तानियों की धमकी के बाद बोले कनाडा के विपक्षी नेता

September 23, 2023
कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, पहले POK खाली करो… UN में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, पहले POK खाली करो… UN में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

September 23, 2023

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

‘छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता’, राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, यूपी समेत समेत 11 राज्यों को फायदा

September 24, 2023
लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

लोनी हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची तीन, अवैध पटाखा फैक्ट्री होने की आशंका

September 24, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version