जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन के औद्योगिक क्षेत्रों में अपराधी सक्रिय हैं। फैक्ट्री और गोदामों में लूट व चोरियां हो रही हैं। यहां आने वाले कारोबारी अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। इससे उद्यमियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस का नहीं खौफ : साहिबाबाद थाना क्षेत्र में राजेंद्र नगर, आनंद और लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र हैं। लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र मोहननगर और हिडन एयरफोर्स पुलिस चौकी के बीच में स्थित है। राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र मोहननगर चौकी क्षेत्र में है। यहां से चंद कदम की दूरी पर साहिबाबाद थाना भी है। आनंद औद्योगिक क्षेत्र मोहननगर व हिडन पुल पुलिस चौकी के बीच में है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में ही लिक रोड थाना स्थित है। साइट-चार में ही औद्योगिक क्षेत्र और रेलवे रोड पुलिस चौकी है। बावजूद इसके आए दिन औद्योगिक क्षेत्रों में लूटपाट और चोरियां हो रही हैं।

सक्रिय हैं अपराधी : औद्योगिक क्षेत्रों में अपराधी काफी सक्रिय हैं। बीते नौ सितंबर की रात चोरों ने आनंद औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदाम से करीब 14.20 लाख रुपये का माल पार किया। आठ सितंबर को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में अंकिता शर्मा से मोबाइल लूटा। सात अगस्त को हथियारबंद लुटेरों ने लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र में अंजनेय अग्रवाल की फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर करीब ढाई लाख रुपये लूटे। चार अगस्त को लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर कारोबारी राम बहादुर से चार लाख रुपये लूटे। विरोध करने पर उनके मित्र चंदन का सिर फोड़ दिया। उद्यमियों में दहशत : नौ सितंबर की रात आनंद औद्योगिक क्षेत्र में हुई चोरी के पीड़ित उद्यमी विपुल जैन ने बताया कि करीब आठ माह पहले उनकी फैक्ट्री में चोरी हुई थी। अब गोदाम में हुई है। इससे डर लगने लगा है। पुलिस को क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी और गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। वर्जन..

पुलिस क्षेत्र में गश्त करती है। जगह-जगह चेकिग भी की जाती है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में हुईं कई वारदात का राजफाश किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य मामलों का भी राजफाश हो जाएगा।

– ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय, गाजियाबाद। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।