‘कु*&% की दुम, भा*&गिरी, मुजरा’: तालिबान से की RSS की तुलना, ट्रेंड कर रहा #जावेद_अख्तर_गद्दार_है

पढ़िये ऑपइंडिया की ये खास खबर….

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना तालिबान से करने के बाद संगीतकार जावेद अख्तर बुरी तरह फँसते नजर आ रहे हैं। आज शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में जावेद अख्तर को इस बयान के लिए लताड़ा है। दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स भी #जावेद_अख्तर_गद्दार_है हैशटैग ट्रेंड करवा कर उनसे सवाल कर रहे हैं।

मुकेश जाधव कहते हैं जैसा कि जावेद अख्तर ने कहा विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल तालिबान से ज्यादा खतरनाक हैं। मगर क्या वीएचपी, आरएसएस या बजरंग दल, महिलाओं को जबरन उठाता है? सत्ता के लिए लोगों को मारता है? धार्मिक कानून लागू करता है? आतंक में संलिप्त होता है? ड्रग स्मगलिंग करता है? या धार्मिक चिह्नों को नष्ट करता है?

कुछ लोग जावेद अख्तर के इस बयान के बाद शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी से दोबारा साथ आने की अपील कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है, “कुछ लोग कुत्ते की दुम जैसे होते हैं। ये लोग कभी नहीं बदलते। शिवसेना और भाजपा को एक साथ आना चाहिए ताकि हिंदुत्व को बचाया जा सके।”

एक अक्षय भारती नाम का यूजर कहता है, “जावेद अख्तर, तो तुम्हारे हिसाब से भारत में भी तालिबानी हैं। तुम भारतीय तालिबान में रहे। अब तुम बाकी बची जिंदगी अफगानिस्तान में बिताते हुए अनुभव क्यों नहीं अर्जित करते?”

कुछ लोग जावेद अख्तर की पोती की पुरानी तस्वीर शेयर करके पूछ रहे हैं कि आखिर जैसे उनकी पोती भारत में घूमती हैं क्या वो ऐसा ही पहनावा पहन कर तालिबान में घूम सकती हैं?

कुछ यूजर जावेद अख्तर से असहमति दिखाते हुए कहते हैं, “जावेद अख्तर साहब आपने RSS की तुलना आतंक से कैसे की अब ये बताइए कितनी बार बोल चुके हो पत्नी सहित कि भारत असहिष्णु है तो अफगानिस्तान में जाकर अपने अब्बा हुजूर के सामने भ%$ गिरी और मुजरा क्यों नहीं करते जाकर। निर्लज्ज कहीं के।”

जावेद अख्तर ने क्या कहा था?

3 सितंबर को एनडीटीवी के एक शो में अख्तर ने कहा था, “आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल का समर्थन करने वालों की मानसिकता भी तालिबान जैसी ही है।” उन्होंने कहा, ”जिस तरह तालिबान एक मुस्लिम राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहा है। उसी तरह कुछ लोग हमारे सामने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पेश करते हैं।” जावेद अख्तर ने आगे कहा, “इन लोगों की मानसिकता एक जैसी है। तालिबान हिंसक हैं। जंगली हैं। उसी तरह आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का समर्थन करने वाले लोगों की मानसिकता एक जैसी है।”

शिवसेना का जवाब

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में जावेद अख्तर पर बसरते हुए कहा, ”इन दिनों कुछ लोग किसी की तुलना तालिबान से कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे समाज और मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। पाकिस्तान और चीन, जो लोकतांत्रिक देश नहीं हैं, वो भी अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि इन दोनों देशों में मानवाधिकारों का कोई स्थान नहीं है। हालाँकि, हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं जहाँ एक व्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है। इसलिए, तालिबान से आरएसएस की तुलना करना गलत है। भारत हर तरह से बेहद सहिष्णु है।”

साभार-ऑपइंडिया

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

मारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version