अब WhatsApp से डाउनलोड कर सकते हैं COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, यह है तरीका

पढ़िये आँखोंदेखी लाइव  की ये खास खबर….

अगर आपने वैक्सीन लगवा ली है तो आपके पास वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है। अब तक इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए के लिए केवल दो ही माध्यम थे जिसमें पहला Covin पोर्टल था तो दूसरा आरोग्य सेतु एप से इस प्रमाण पत्र को डाउनलोड किया जा सकता था‚ लेकिन अब भारत सरकार ने व्हाट्सएप पर भी यह सुविधा जारी कर दी है।

WhatsApp Latest news: कोरोना महामारी के इस दौर में आधार कार्ड से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बहुत जरूरी हो गया है। बिना इस प्रमाण पत्र के कई जगह आप की एंट्री पर भी रोक लगाई जा सकती है। देश से लेकर विदेश जाने तक भी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य है। कुछ राज्यों ने तो बिना वैक्सीन प्रमाण पत्र के अपने यहां एंट्री से रोक लगा दी है।

अगर आपने वैक्सीन लगवा ली है तो आपके पास वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र होना बहुत जरूरी है। अब तक इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए के लिए केवल दो ही माध्यम थे जिसमें पहला Covin पोर्टल था तो दूसरा आरोग्य सेतु एप से इस प्रमाण पत्र को डाउनलोड किया जा सकता था‚ लेकिन अब भारत सरकार ने व्हाट्सएप पर भी यह सुविधा जारी कर दी है। व्हाट्सएप के माध्यम से भी अब आप अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंग‚ जिसके बाद आप आसानी से अपना वैक्सीन प्रमाण पत्र व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए समझते हैं इसके लिए आपको आखिर क्या करना होगा।

सबसे पहले आपको भारत सरकार द्वारा जारी किया गया 9013151515 यह नंबर अपने व्हाट्सएप फोन में सेव करना होगा। इसके बाद आप अपना व्हाट्सएप ऑन कर लें। व्हाट्सएप ऑन करने के बाद इस नंबर को अपने कांटेक्ट लिस्ट में सर्च करें। नंबर सर्च करने के बाद चैट में जाए और यहां डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करें।

ऐसा करने से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 डिजिट का एक ओटीपी आएगा। अब आप उस ओटीपी को इसी चैट बॉक्स में एंटर कर दें। इतना भर करने से आपको Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट का लिंक प्राप्त हो जाएगा] जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आप कहीं से भी इसका प्रिंट निकलवाकर अपने पास संभालकर रख लें। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version