नई दिल्ली, एएनआइ। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोनिंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहगमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने हॉकी टीम को बधाइ देते हुए ट्वीट कियीा, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाइ दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे एतिहासिक जीत बताते हुए कहा, ’41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी।’ साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।