लखनऊ में आठ ब्लाक प्रमुख सीटों में सात पर अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। नाम वापसी के अंतिम दिन मोहनलालगंज से एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए तीन बजे तक मतदान होगा।
लखनऊ। राजधानी की आठ ब्लाक प्रमुख सीटों में सात पर अब भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। नाम वापसी के अंतिम दिन मोहनलालगंज से एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। शनिवार को चुनाव से पहले ही मोहनलालगंज से निर्दलीय प्रत्याशी अंकुर ने नाम वापस ले लिया। कहा जा रहा है कि अंकुर भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे थे, लेकिन संगठन ने उनको मना लिया। अब यहां पर भी मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा। इस तरह जिले की आठ में से सात सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला होगा। केवल चिनहट ऐसा ब्लाक है जहां पर चार प्रत्याशी मैदान में है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। प्रत्याशियों और वोटरों के अलावा केवल कर्मचारियों को ही अंदर आने दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है।
ये प्रत्याशी मैदान में
चिनहट : उषा यादव, शशि यादव, संतोष यादव और मंजू सिंह
बीकेटी : रेनू यादव और उषा सिंह
सरोजनीनगर : सुनील कुमार और दिलीप रावत
काकोरी : नीतू यादव और कमलेश यादव
गोसाईगंज : विनय कुमार और अनुज सिंह
मलिहाबाद : विद्यावती और निर्मल वर्मा
माल : उमा रावत और राम देवी।
मोहनलालगंज : ओम प्रकाश शुक्ला और नवनीत सिंह।
कहां कितने वोटर
- चिनहट – 21
- बख्शी का तालाब – 104
- माल – 86
- मलिहाबाद – 90
- काकोरी – 56
- सरोजनीनगर – 69
- मोहनलालगंज – 108
- गोसाईगंज – 94
- कुल वोटर – 628
चुनाव कार्यक्रम
- मतदान : सुबह ग्यारह से तीन बजे तक
- मतगणना : तीन बजे से समाप्ति तक
सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
- पल्लवी मिश्र, चिनहट
- विकास सिंह, बख्शी का तालाब
- अजय राय, माल
- सूर्यकांत त्रिपाठी, मलिहाबाद
- प्रफुल्ल त्रिपाठी, काकोरी
- संतोष कुमार, सरोजनीनगर
- शुभि सिंह, मोहनलालगंज
- नवीन चंद्र, गोसाईगंज
नोडल अधिकारी
- बख्शी का तालाब : पवन गंगवार, सचिव एलडीए
- माल : केपी सिंह, एडीएम पूर्वी
- गोसाईगंज : अमर पाल सिंह, एडीएम प्रशासन
- मोहनलालगंज : विश्वभूषण मिश्र, एडीएम नगर (टीजी)
- काकोरी : राम दुलारे पांडेय, एडीएम सिविल सप्लाई
- सरोजनी नगर : किंशुक श्रीवास्तव एसीएम द्वितीय
- चिनहट : राजेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास
- मलिहाबाद : शंभू शरण : डिप्टी कलेक्टर साभार-दैनिक जागरण
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स मेंलिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad