Meerut: नोटिस तामील कराने गई मेरठ पुलिस की महिलाओं ने की पिटाई

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

पुलिस की पिटाई की सूचना मिलने पर दिल्ली गेट और सदर बाजार पुलिस मौके पर दौड़ी और बंधक बने दरोगा को छुड़ाया पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों लोगों के खिलाफ पुलिस से अभद्रता,मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

Meerut news: मेरठ के सोतीगंज में मंगलवार को छेड़छाड़ के मामले में नोटिस तामील कराने गए दो दरोगाओ के साथ महिलाओं और लोगों ने जमकर मारपीट की। यही नहीं इन लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस की पिटाई की सूचना मिलने पर दिल्ली गेट और सदर बाजार पुलिस मौके पर दौड़ी और बंधक बने दरोगा को छुड़ाया पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चारों लोगों के खिलाफ पुलिस से अभद्रता,मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोतीगंज में करीब 100 साल पुरानी जन्नत निशा कोठी है जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ बताई जाती है। इस कोठी पर रिटायर्ड एडीएम आरिफ और सलाउद्दीन पक्ष का कब्जे को लेकर का विवाद चल रहा है। इसी कोठी में आरिफ की केयरटेकर रहती है।

करीब 2 साल पहले अलाउद्दीन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केयरटेकर समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया था। लेकिन तब पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। अब पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के 164 के बयान दर्ज कराए। महिला ने 4 लोगों को नामजद किया।

मंगलवार को दिल्ली गेट थाने के दो दरोगा जिनमें मोहसिन और वीरपाल इन लोगों को 41A का नोटिस तामील कराने के लिए जन्नत निशा कोठी पर पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी कोठी में अंदर पहुंचे तभी महिलाओं और कोठी में मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। एक दरोगा के हाथ में महिला ने काट भी लिया। पिटती हुई पुलिस का लोगों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पुलिस के पिटने की जानकारी जैसे ही थाने को लगी तभी दिल्ली गेट और सदर थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पुलिसकर्मियों को छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अदनान व उसके बेटे के अलावा दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version