ICSE Board ने घटाया 10वीं-12वीं का सिलेबस, इसी पर होगी 2022 की बोर्ड परीक्षा

पढ़िए नवभारत टाइम्स की ये खबर…

ICSE Syllabus: आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं यानी आईसीएसई और आईएससी के सिलेबस घटा दिये हैं। अब इस घटे हुए सिलेबस पर ही 2022 की बोर्ड परीक्षा ली जाएगी।

हाइलाइट्स:

ICSE 10th 12th syllabus 2022: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने नये शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का सिलेबस कम कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि अब इसी घटे हुए सिलेबस के आधार पर आईसीएसई क्लास 10 (ICSE) और 12 (ISC) बोर्ड एग्जाम 2022 (ICSE Exams 2022) का आयोजन किया जाएगा।

बोर्ड ने अपनी वेबसाइट cisce.org पर नया सिलेबस जारी किया है। इसका लिंक आगे दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसई बोर्ड (ICSE Board) ने स्कूल्स को भी पत्र लिखा है। इसमें कोविड-19 से देश को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए कहा गया है कि सिलेबस कम करना मौजूदा समय की जरूरत है। पूरे साल पढ़ाई के घंटे कम रह रहे हैं। टीचिंग-लर्निंग प्रॉसेस पर गहरा असर पड़ा है। इसलिए आईसीएसई ने विभिन्न विषयों के लिए सिलेबस की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास तौर पर 2022 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए सिलेबस कम किये जा रहे हैं।

आईसीएसई बोर्ड ने फिलहाल आईसीएसई यानी 10वीं की बोर्ड परीक्षा (ISCE Exam 2022) और आईएससी यानी 12वीं की परीक्षा (ISC Exam 2022) के लिए इंग्लिश और इंडियन लैंग्वेजेज़ का घटाया हुआ सिलेबस जारी कर दिया है। आप नीचे बताये तरीके से नया सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं-

साआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जायें। होम पेज पर आईसीएससी (क्लास 10) या आईएससी (क्लास 12) टैब पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन बॉक्स में regulations & Syllabuses लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहां आपको नया सिलेबस मिल जाएगा। उसपर क्लिक करके डाउनलोड कर लें। साभार-नवभारत टाइम्स

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Exit mobile version