Punjab News: तीन पैर वाले बच्चे का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन‚ मिला नया जीवनदान

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

इस बच्चे का तीसरा पैर शरीर से हटाने के लिए कठिन ऑपरेशन करना पड़ा है। जिसमें डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है।

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित दीप हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बड़ा चमत्कार करते हुए एक तीन पैरों वाले बच्चे को नया जीवन दिया है। इस बच्चे का तीसरा पैर शरीर से हटाने के लिए कठिन ऑपरेशन करना पड़ा है। जिसमें डॉक्टरों ने सफलता हासिल की है।

14 महीन के मासूम नैतिक का तीसरा पैर जन्म से ही उसकी पीठ से जुड़ा हुआ था। नैतिक के माता ने एक एनजीओ की मदद उसे दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां न्यूरो, बाल रोग, हड्डी रोग और प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की सर्जरी के बाद बच्चे के तीसरे पैर को शरीर से अलग किया।

हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को पूरी तरह से ठीक होने में कुछ वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि यह एक कठिन ऑपरेशन था। देश में अब तक ऐसे केवल दो मामले सामने आए हैं।

छोटे हैबोवाल के गोपाल नगर गोगी मार्केट में किराए के मकान में रहने वाले संजय और प्रीत केे यहां 11 अप्रैल 2020 को नैतिक का जन्म हुआ था। जन्म के बाद जब पहली बार दोनों ने बच्चे को देखा ताे पेरशान हो उठे क्योंकि बच्चे के तीन पैर थे। संजय और प्रीत दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ऐसे में बेहतर उपचार संभव नही था। फिर भी दोनों ने हार नही मानी। तब उन्हे डॉक्टरों ने सलाह दी कि शहर के बड़े अस्पतालों में सर्जरी से तीसरे पैर को हटाया जा सकता है।

प्रीत और संजय ने कई लोगों ने मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस बीच उन्हे किसी ने अनमोल कवात्रा एनजीओ के बारे में बताया। इसी एनजीओ की मदद से आज बेटे का ऑपरेशन हो सका। पति-पत्नी का कहना है कि उनके लिए अनमोल कावात्रा और अस्पताल के डॉक्टर भगवान के समान हैं। दोनों बेहद खुश हैं और अपने बेटे को जल्द ही चलते हुए देखना चाहते हैं।

जिस टीम ने यह ऑपरेशन किया है उसमें दीप अस्पताल के न्यूरो एंड स्पाइन विभाग के निदेशक डॉ. आरके कौशल‚ बाल रोग सर्जन डॉ. डॉ. आरजे सिंह, ऑर्थो विभाग के प्रमुख मोहम्मद यामीन और प्लास्टिक सर्जन डॉ. विंदर ताह शामिल रहे हैं। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version