कोरोना देश में:62,176 नए मरीज मिले और 2,539 की मौत, 1.07 लाख ठीक भी हुए; बीते 15 दिन में 10 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

देश में कोरोना महामारी कंट्रोल हो रही है। बीते दिन में यहां 62,176 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 1 लाख 7 हजार 710 संक्रमित ठीक हुए और 2,539 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,090 की कमी हो गई। बीते 15 दिनों में एक्टिव केस में 10 लाख 30 हजार 587 की गिरावट दर्ज की गई है। 1 जून को देश में 18 लाख 90 हजार 949 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा 8 लाख 60 हजार 362 तक पहुंच गया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 62,176
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.07 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,539
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.96 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.83 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 8.60 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेरिका ने 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाई। भारत अब तक 25 करोड़ डोज लगा चुका है। उसके बाद ब्राजील का नाम आता है। दुनिया में वैक्सीन लगाने वाले देशों की सूची में भारत का नाम आगे है। साल के अंत तक देश में 216 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैक फंगस को प्रदेश में महामारी घोषित करने का निर्देश जारी किया है।
  • नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि कोरोना का नया वैरिएंट 2020 के मुकाबले ज्यादा चालाक हो गया है। अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 7,652 लोग संक्रमित पाए गए। 15,176 लोग ठीक हुए और 1,458 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 609 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,544 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 9.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,342 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,717 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 352 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,006 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,007 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,884 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 270 लोग संक्रमित पाए गए। 1,104 लोग ठीक हुए और 56 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,914 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 7,221 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 228 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,851 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,078 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 224 नए मामले सामने आए। 528 लोग ठीक हुए और 27 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,615 लोगों की मौत हो गई। 3,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां मंगलवार को 172 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,006 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,856 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 5,619 मरीजों का इलाज चल रहा है। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version