16 साल की इस लड़की ने मात्र 1800 रुपये में बना दिया AC, विदेशों से मिलने लगे निमंत्रण

पढ़िए दी लॉजिकली की ये खबर…

कहा जाता है न कि, प्रतिभा किसी जगह की मोहताज नही होती ये कहीं भी जन्म ले सकती है। अगर मन मे कुछ करने की ललक हो तो वो ललक एक न एक दिन अपना रंग दिखाता ही है और वो रंग क्षितिज पर चढ़ कर अपना परचम पूरी दुनिया मे लहरा ही देता है जिसे दुनिया काबिलियत के नाम से जानती है। ऐसे ही एक लड़की की कहानी हम आपको बता रहे है, जिन्होंने केवल 16 साल को उम्र में मात्र 1800 रुपये में देसी AC बनाकर अपने नाम और देश का परचम पूरी दुनिया मे लहरा दिया।

1800 रुपये में देसी AC बनाने वाली होनहार लड़की का नाम कल्याणी श्रीवास्तव (Kalyani Shrivastava) है। कल्याणी अभी 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। इन्होंने 11वीं में पढ़ने के दौरान अपनी गांव की आवश्यकताओं को देखते हुए एक Eco friendly तथा सौर्य ऊर्जा से चलने वाला एक मिनी AC का निर्माण किया, जिसमे उनकी मात्र 1800 रुपये की लागत लगी।

प्रदूषण मुक्त है, कल्याणी के द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाला ये मिनी AC

सबसे खास बात तो यह है कि, कल्याणी के द्वारा सौर ऊर्जा से चलने वाला ये मिनी AC प्रदूषण मुक्त है या पर्यावरण के अनुकूल है। कल्याणी ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, इसमे एक आइस बॉक्स (जो थर्माकोल से बना होता है ) में 12 बोल्ट के डीसी पंखे द्वारा पहले हवा दी जाती हैं। ये प्रक्रिया करने से एल्बो से ठंडी हवा निकलती है। अब इसे अगर एक घंटा चलाया जाए तो भी तापमान में 4-5 तक कम हो जाता है और उस स्थान पर ठंडी-ठंडी हवाएँ फैल जाती है। यह AC बिजली के बिल में बचत करता है और साथ ही साथ इको फ्रेंडली भी है, जिसके वजह से पर्यावरण प्रदूषण भी नही होता।

विदेशों से भी आ रहे अब प्रोजेक्ट के लिए निमंत्रण

कल्याणी के द्वारा बनाये गए सौर ऊर्जा से चलने वाला AC ने देशों और विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सौर ऊर्जा से चलने वाला AC इतना लोकप्रिय हुआ कि कल्याणी को देश ही नही बल्कि अब विदेशों से भी प्रोजेक्ट के लिए निमंत्रण आ रहे है। हाल ही में, जापान सरकार ने इस AC तकनीक को जानने के लिए निमंत्रण भेजा है। यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है।

UP सरकार ने किया नारी सम्मान से सम्मानित

इस लोकप्रिय अविष्कार के कारण UP सरकार के द्वारा वर्ष 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान कल्याणी को ‘नारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन UP सरकार और देश के प्रसिद्ध हिंदी अखबार ‘अमर उजाला’ के साझेदारी में हुआ था। इस कार्यक्रम के दौरान कला, खेल, शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में होनहार महिलाओं को सम्मानित किया गया था।

सबसे पहले कॉलेज में भी किया था मिनी AC का प्रदर्शन

कल्याणी, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के 11वीं की छात्रा है। कल्याणी ने बताया कि, “कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान ही मैने अपना मिनी AC का प्रदर्शन किया था। उस दौरान मुझे मेरे कॉलेज में खूब सराहना मिली। लोगों ने जमकर तारीफ किया और मेरा चयन कॉलेज में हो गया। फिर मुझे UP में सेलेक्शन मिला अंत मे मेरे प्रोजेक्ट को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया गया फिर भारतीय दिल्ली संस्थान, आईआईटी (IIT-D) ने भी मेरे प्रोजेक्ट को खूब पसंद किया तथा बहुत तारीफ की। उसके बाद जापान सरकार ने भी उनके यहां होने वाले सेमिनार में इस प्रोजेक्ट के तकनीक हेतू आमंत्रित किया।

फेमस रियलिटी शो “इंडियन आइडल” की रह चुकी प्रतिभागी

कल्याणी, विज्ञान में होनहार होने के साथ-साथ और भी बहुत सारे गुणों से भरपूर है। वह गाने भी बहुत अच्छा गाती है और तो और वो टेलीविजन के एक रियलिटी शो “इंडियन आइडल” ( Indian Idol) में प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। इस रियलिटी शो में उनका सलेक्शन तीसरे राउंड तक हुआ था। कल्याणी अभी तक बहुत सारे विज्ञान मॉडल बना चुकीं है तथा विभिन्न शहरों में आयोजित प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा पुरस्कार भी जीत चुकी हैं इसलिए लोग उन्हें प्यार से “छोटी साइंटिस्ट” कहते है।

कम वजट में भी लोग पा सकते हैं AC का ठंडक

कल्याणी के द्वारा बनाया गया यह मिनी AC कम वजट में भी लोगों को गर्मी में ठंडक दे सकती है। कल्याणी का कहना है कि, “गरीब लोग कम वजट में भी इस मिनी AC से गर्मी से राहत पा सकते है। ज्यातर लोग AC इसलिए नही लेना चाहते क्योंकि एक तो वो महंगा मिलता है और दूसरा बिजली का बिल भी बहुत उठता है लेकिन मेरे द्वारा बनाये गए यह मिनी AC गर्मी के साथ-साथ बिजली बिल में भी राहत देगी। कम खर्चे में लोग गर्मी से छुटकारा पा सकते है और मैने साथ ही साथ इसको पर्यावरण के लिए अनुकूलित भी निर्मित किया है। मैने खासतौर पर इस AC को साधारण लोगों के लिए बनाया है।” आज कल्याणी ने अपने लगन तथा मेहनत के बल पर अपनी पहचान पूरी दुनिया में बनाया है। आज पूरा देश को इस देश की बेटी पर गर्व है। साभार-दी लॉजिकली

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version