भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ हमलावर हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक ‘टूलकिट’ के जरिये वह इस मुश्किल समय में पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा करार दिया। उसने पात्रा और जेपी नड्डा के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है।
एक टूलकिट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘अपमानित और बदनाम’ करने की कोशिश की है।
गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘भाजपा ‘कोविड कुप्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है। इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।’
भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘गिद्धों की राजनीति’ उजागर हुई है।
संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट के जरिये कांग्रेस के लोगों को इंडियन स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने के लिए कहा गया है। वहीं, कुंभ को सुपर स्प्रेडर की तरह प्रचारित करना है। साभार-नवभारत टाइम्स
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Discussion about this post