दिल्ली की तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा 3400 कैदी हुए फरार‚ पुलिस के छूटे पसीने

पढ़िए  आँखोंदेखी लाइव की ये खबर… 

तिहाड़ जेल [Tihar Jail of Delhi ] से पिछले साल पैरोल पर रिहा [Released on parole] किए गए करीब 3400 कैदी फरार को गए हैं। इन सभी कैदियों को इसलिए पैरोल दिया गया था ताकि जेलों में कोरोना संक्रमण [Corona infection] का फैलाव न हो सके।

दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली की तिहाड़ जेल [Tihar Jail of Delhi ] से पिछले साल पैरोल पर रिहा [Released on parole] किए गए करीब 3400 कैदी फरार को गए हैं। इन सभी कैदियों को इसलिए पैरोल दिया गया था ताकि जेलों में कोरोना संक्रमण [Corona infection] का फैलाव न हो सके। लेकिन पैरोल की समय-सीमा पूरी होने के बाद भी ये कैदी वापस नहीं लौटे है। जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली पुलिस [ Delhi Police] के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल से करीब 3400 से ज्यादा कैदी फरार [Prisoner absconding] हैं। कोरोना के समय 1184 अलग-अलग मामलों में दोषी कैदियों को इमरजेंसी परोल मिला था, जिनमें से 1072 कैदियों ने सरेंडर किया। जबकि 112 कैदियों ने सरेंडर नहीं किया। इसी तरह जेल में बंद 5556 विचाराधीन कैदियों को कोरोना के दौरान ज़मानत दी गयी, जिनमें से 2200 कैदी बेल का समय खत्म होने से पहले वापस आ गए जबकि करीब 3300 विचाराधीन कैदी अब तक नहीं लौटे हैं।

इस तरह कुल 3412 कैदी अब तक गायब हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन कैदियों की लिस्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। दिल्ली पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि अब तक कुल 190 कैदी संक्रमित हुए हैं। बुधवार तक दिल्ली की जेलों के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78 है। इनमें जेल के 11 कर्मचारी शामिल हैं। संक्रमण के 190 मामलों में से, 121 कैदी ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो गयी। फिलहाल 67 उपचाराधीन मरीज हैं। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version