शनिवार की रात से 14 घंटो के लिए काम नहीं करेगा RTGS, NEFT से कर सकेंगे लेनदेन

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर… 

RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से 18 अप्रैल रविवार को दिन के दो बजे तक के लिए उपलब्ध नहीं होगी। मतलब इस बीच RTGS सेवा 14 घंटे बाधित रहेगी। जबकि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) पहले की तरह काम करता रहेगा।

नई दिल्ली, एएनआइ। RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से 18 अप्रैल रविवार को दिन के दो बजे तक के लिए उपलब्ध नहीं होगी। मतलब इस बीच RTGS सेवा 14 घंटे बाधित रहेगी। जबकि, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) पहले की तरह काम करता रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बारे में जानकारी दी है। दरअसल, ‘डिजास्टर रिकवरी’ समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के वास्ते यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

RBI ने बयान में बताया है कि आरटीजीएस सेवा 18 अप्रैल 2021, को 00:00 बजे (शनिवार रात) से 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं होगी।

17 अप्रैल 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद आरटीजीएस सिस्टम की क्षमता को बेहतर बनाने और ‘ डिजास्टर रिकवरी’ (आपदा सुधार) समय को और आसान बनाने के लिए आरटीजीएस को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा।

सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version