देश के 50 बेहतरीन आइपीएस की सूची में मेरठ के कप्तान अजय साहनी को भी मिला स्थान, जानिए किस आधार पर हुआ चयन

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…

फेम इंडिया मैगजीन ने देशभर में करीब सात सौ से अधिक जिला कप्तानों में से बेहतरीन 50 का चयन किया था। इस सूची में मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का नाम भी शामिल है। 12 बिंदुओं को आधार बनाकर कई चरणों का सर्वे हुआ था।

मेरठ, जेएनएन। फेम इंडिया मैगजीन ने देशभर में करीब सात सौ से अधिक जिला कप्तानों में से बेहतरीन 50 का चयन किया था। इस सूची में मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का नाम भी शामिल है। 12 बिंदुओं को आधार बनाकर कई चरणों का सर्वे हुआ था, जिसके बाद यह लिस्ट जारी हुई। इसमें प्रदेश के कुल छह आइपीएस शामिल हैं।

साल में एक बार जारी होती है सूची

फेम इंडिया मैगजीन साल में एक बार देश के महत्वपूर्ण लोगों की सूची जारी करती है। इसमें सभी क्षेत्रों जैसे समाजसेवी, सशक्त नारी, शिक्षाविद, सांसद, केंद्रीय व राज्यों के मंत्री, विधायक, अभिनेता, खिलाड़ी और आइएएस अफसर आदि शामिल रहते हैं। इस बार मैगजीन ने देश के बेहतरीन आइपीएस की लिस्ट जारी की है। इस सूची में डा. प्रीतिन्दर सिंह पूर्व एसएसपी कानपुर, जो¨गदर कुमार पूर्व एसएसपी गोरखपुर, बबलू कुमार एसएसपी एटीएस लखनऊ, कलानिधि नैथानी एसएसपी अलीगढ़ और प्रभाकर चौधरी एसएसपी मुरादाबाद भी शामिल हैं।

इन प्वाइंट पर हुआ चयन

मैगजीन की ओर से 12 प्वाइंट जैसे क्राइम कंट्रोल, ला एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता को ध्यान में रखा गया था। इसी आधार पर सभी का सर्वे भी हुआ था। इसके बाद लिस्ट बनाई गई। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version