सुप्रीम कोर्ट से दिलवाई थी बेल, फीस न मिलने पर वकील ने क्लाइंट को कर लिया अगवा और फिर….

kidnap.(https://pixabay.com)

पढ़िए हिन्दुस्तान न्यूज़ की ये खबर…

मुंबई में अपने वकील को फीस न चुकाना एक बिजनेसमैन को काफी भारी पड़ गया। वकील ने फीस न मिलने पर मुवक्किल को ही अगवा कर लिया और फिर उसे टॉर्चर भी किया। क्लाइंट को वकील के 3 करोड़ रुपये चुकाने थे। क्लाइंट का नाम नवनाथ गोले बताया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, वकील का नाम विमल झा है। 45 वर्षीय विमल झा ने अपने क्लाइंट को बार-बार कहा कि वह फीस के 3 करोड़ रुपये चुका दे। लेकिन क्लाइंट ने ऐसा नहीं किया और फिर वकील ने अपने क्लाइंट को अगवा कर नाशिक के एक फार्महाउस में रखा और टॉर्चर किया।

नवनाथ गोले शिपिंग कंपनी के मालिक हैं। वकील विमल झा ने उन्हें एक धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बेल दिलवाई थी और इसी केस की फीस मांग रहे थे।

वकील ने 2 अप्रैल को गोले को अगवा किया। इतना ही नहीं वकील विमल झा ने गोले पर यह भी दबाव बनाया कि वह अपनी संपत्ति उनके नाम कर दे।

मामले में नवी मुंबई की खारगर पुलिस ने केस दर्ज कर वकील विमल झा को गिरफ्तार कर लिया है।  साभार-हिन्दुस्तान न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version