WhatsApp पर ऑनलाइन चल रहा था सेक्स-रैकेट‚ देशभर में सप्लाई होती थी लड़कियां

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। ये सेक्स रैकेट
WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन चलाया जा रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सेक्ट रैकेट से देशभर के राज्यों में लड़कियों को भेजा जाता था।

गैंग के सदस्य लड़कियों को किडनैप कर देहव्यापार के धंधे में डाल दिया करते थे। इसके लिए गैंग 100 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय था और इस ग्रुप के माध्यम से लड़कियों को फाइव स्टार होटलों में भेजा जाता था। आपको बता दें कि कापसहेड़ा के रहने वाली लड़की की अगवा होने की शिकायत पर कार्रवाई के दौरान इस गैंग का पर्दाफाश किया गया।

जानकारी के मुताबिक, गैंग व्हाट्सएप ग्रुप से कस्टमरों की पहचान कर उनसे भारी रकम लेकर लड़कियों को भेजा करते थे। साथ ही ग्राहकों से ऑनलाइन पैमेंट लेते थे। पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से बरामद पांच मोबाइल की जांच में पता चला कि गैंग सौ से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पर सक्रिय थे और इसके जरिए एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया करवाते थे। उस पर लड़की का फोटो पोस्ट कर देते थे। आरोपियों की पहचान संजय राजपूत, अंशू शर्मा, सपना गोयल और कनिका रॉय के तौर पर हुई है।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप मे जुडने के लिए 9650358408 पर मिस्ड कॉल करें।

Exit mobile version