चलती कार में मेरठ की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 13 घंटे बंधक बना घुमाते रहे 4 आरोपी; गाजियाबाद में फेंका

गाजियाबाद । गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को बड़ी घटना हुई। इस क्राइम ने एक बार फिर से पुलिस-प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। यहां चलती कार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई।

कैसे हुई घटना

एक महिला को शादी के नाम पर लड़का दिखाने के बहाने उसे कार में बैठा कर ले जाया जा रहा था। इसी बीच कार में उसके परिचित चार लड़के छेड़छाड़ शुरू कर दी। चलती कार में करीब 13 घंटे तक दंरिदगी का खेल खेल चला। इसके बाद मसूरी में उसे उतारकर सभी आरोपित फरार हो गए।

सुबह से शाम तक दरिंगदी का चला खेल, पुलिस-प्रशासन फेल

मिली जानकारी के हिसाब से महिला तलाकशुदा है। उसे उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने शादी के लिए कहा कि हम तुम्हारी शादी पड़ोस में ही रहने वाले एक अच्छे लड़के से करवा देंगे। महिला तलाकशुदा थी जिसके कारण वह इनकी बातों में आ गई। इसके बाद वहां से करीब आठ किलोमीटर दूर जाने के लिए गाड़ी में सभी बैठे और इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

महिला का बयान कुछ हद तक पुलिस संदिग्ध मान कर इसकी पड़ताल भी कर रही है। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की जांच के लिए टीम बना कर आरोपितों को तलाश कर रही है। महिला ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह मेरठ  जाने के लिए निकली थी तो गाजियाबाद कैसे पहुंच गई। वहीं वह अपना मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही है और बार-बार यह कह रही है कि उसका मोेबाइल फोन गाड़ी में ही रह गया है। उधर पुलिस ने भी महिला के साथ मारपीट की पुष्टि नहीं कर पा रही है और ना ही नशीला पदार्थ का कहीं भी जिक्र हो रहा है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर जांच को आगे बढ़ा रही है।  साभार दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version