गाजियाबाद,गर्मी के साथ बढ़ा मच्छरों का आतंक, फागिग की मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांस हिडन में मच्छरों का आतंक भी बढ़ता

गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांस हिडन में मच्छरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, नगर निगम व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से फागिग करवाने के इंतजाम अभी तक नहीं हुए हैं। फागिग न होने से लोग मच्छरों के कारण सो नहीं पा रहे हैं। दूसरी ओर फरवरी में ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है।

गाजियाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी हो रही है। जल्द सर्दी खत्म होने से भी लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि गर्मी का यह हाल अभी है तो मई और जून में भीषण गर्मी होगी। दोपहर की तेज धूप लोगों को बेचैन करने लगी है। इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन निवासी आलोक मिश्रा का कहना है कि रात में भी पंखा चलाकर सोना पड़ रहा है। लोग बीमार होने के डर से एसी नहीं चला रहे हैं।

ट्रांस हिडन के खोड़ा, इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा शालीमार गार्डन राजेंद्र नगर समेत अन्य इलाकों में मच्छरों के आतंक से लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। वसुंधरा सेक्टर-दो निवासी राजेंद्र कुमार का कहना है मच्छरों पर अगरबत्ती या स्प्रे का असर नहीं हो रहा है। पंखा चलाकर सोते हैं। वहीं, लोग स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम व जीडीए अधिकारियों तक से फागिग करवाने की मांग कर रहे हैं। मच्छरों के काटने से लोगों को बीमारी का भी डर सता रहा है। इस सीजन में अभी तक फागिग शुरू नहीं की गई है। जल्द ही कर्मचारियों को बोलकर नियमित फागिग करवाई जाएगी, जिससे मच्छरों की संख्या न बढ़े। – सुनील कुमार राय जोनल प्रभारी, वसुंधरा नगर निगम-साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version