नरेश टिकैत ने खुद को बताया ‘रघुवंशी’:अयोध्या में BKU अध्यक्ष टिकैत ने कहा- बंगाल में BJP के खिलाफ प्रचार करेंगे; श्रीराम हमारे पूर्वज, PM को सद्बुद्धि दें प्रभु

अयोध्या में नरेश टिकैत ने हनुमानगढ़ी, रामलला मंदिर के दर्शन किए।

  • कहा- लोगों को समझाएंगे कि भाजपा वोट न दो, किसी और को दे दो

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत गुरुवार सुबह अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अयोध्या के कोतवाल हनुमानगढ़ी, फिर इसके बाद रामलला के दर्शन किए। टिकैत ने खुद को रघुवंशी बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वज का मंदिर अयोध्या में बन रहा है। पहली बार यहां आने का मौका मिला है। हमने कामना की है कि भगवान श्रीराम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि दें। इससे वे देश के किसानों की समस्याओं को समझ सकें। नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन पर कहा कि यह अभी लंबा चलेगा। हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों से अपील करेंगे किसी को वोट दो, लेकिन BJP को न दें।

संशोधन की जरूरत हो तो करे सरकार

नरेश टिकैत ने कहा कि हमें आंदोलन से उठने का मौका नहीं मिल रहा है। हम उन किसानों को क्या जवाब देंगे जो हमारे साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट उठाना चाहे तो उठा दे। किसान संयुक्त मोर्चा के साथ सरकार वार्ता करे। कृषि कानूनों में संशोधन की जरूर हो तो वह भी करे। किसानों पर दर्ज मामले वापस हो। हम चाह रहे हैं कि बातचीत सही हो। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे

नरेश टिकैत ने कहा कि यहां राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसमें हम लोग भी सहयोग करेंगे। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो अब रामलला की बात सुनेगी। राम के नाम पर इन्हें वोट मिला। सरकार बनी। हम लोग भी भगवान श्रीराम के हैं तो यह लोग हमारी बात को क्यों नहीं मान रहे हैं? सरकार ईमानदारी से हमसे बात करें। अपने भावी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों को बताएंगे की किसी को भी वोट दो लेकिन भाजपा को नहीं। इनकी कथनी और करनी में अंतर है।

शहीद प्रतिमा पर

मुंडेरवा में शहीद प्रतिमा स्थल पर किया माल्यार्पण

बता दें कि बीते 93 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नरेश टिकैत आज बस्ती जिले में आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने मुंडेरवा शहीद स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version