Farmers Protest: राकेश टिकैत बोले, कृषि कानून वापस नहीं लिए तो 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ करेंगे संसद मार्च

Farmers Protest किसान नेता राकेश टिकैत ने राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली में कहा कि हमारा अगला आह्वान संसद के लिए मार्च के लिए होगा। अगर कृषि कानून वायस नहीं लिए जाएंगे तो इस बार चार लाख नहीं बल्कि 40 लाख ट्रैक्टर वहां जाएंगे।

जयपुर, एएनआइ। Farmers Protest: भारतीय कियान यूनियत (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत मंगलवार को राजस्थान के सीकर में एक किसान रैली में कहा कि हमारा अगला आह्वान संसद के लिए मार्च के लिए होगा। अगर कृषि कानून वायस नहीं लिए जाएंगे तो इस बार चार लाख नहीं बल्कि 40 लाख ट्रैक्टर वहां जाएंगे। चुरू में राकेश टिकैत ने कहा कि गुजरात को आजाद करवाना है। गुजरात भी बंधन में है। वहां के लोग बाहर निकलना चाहते हैं तो उन पर मुकदमें होंगे और जेलों में बंद होंगे। आंदोलन जारी रहेगा। आपकी एक नजर खेत पर रहनी चाहिए दूसरी नजर दिल्ली में आंदोलन पर और तीसरी नजर संयुक्त किसान मोर्चे पर। उनके मुताबिक, सरकार शोध केंद्रों की बात नहीं मानती है इसलिए आने वाले समय में संसद के पास पार्क में कृषि अनुसंधान केंद्र बनाना पड़ेगा। संसदीय समिति बनाएं और वहां कुछ फसलों की खेती करवाएं। जो लाभ-हानि हो समिति देखे और उस आधार पर फसलों के दाम तय करें।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version