नोएडा एलिवेटेड रोड पिलर हादसा: सीईओ ने ब्रिज कॉरपोरेशन पर 10 लाख का जुर्माना लगाया, नोटिस भेजा

Noida News : नोएडा के बरौला गांव में एलिवेटेड रोड के निर्माणाधीन पिलर का जाल गिरने पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने संज्ञान लिया है। इस हादसे में कई श्रमिक घायल हुए हैं। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन (UP State Bridge Corporation) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

आपको बता दें कि शहर के बरौला में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के एक पिलर का सरिया वाला जाल शुक्रवार को अचानक गिर गया। इसके नीचे तीन मजदूर दब गए और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। क्रेन और दूसरे साधनों से जाल के पिलर को सीधा किया जा रहा है। घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रहा है। इसे बनाने की समय सीमा दिसंबर, 2022 रखी गई थी। पर काम में तेजी आने के बाद इसे एक साल पहले दिसंबर, 2021 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया। सवाल यह है कि कहीं जल्दीबाजी के चक्कर में इसकी गुणवत्ता प्रभावित तो नहीं हो रही है।

बताते चलें कि भंगेल-बरौला एलिवेटेड रोड नोएडा प्राधिकरण के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है। इसके निर्माण पर करीब 668 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले नोएडा विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया था कि इस रोड का निर्माण निर्धारित समय से 1 साल पहले पूरा कर लिया जाएगा। पहले इसे दिसंबर 2022 तक बनाने की डेडलाइन रखी गई थी। पर अब इसे इस साल के आखिर तक लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य बनाया गया है।साभार- ट्रीसिटी टुडे

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version