आश्रम में काम करने वाली महिला से गैंगरेप, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज..

दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। अदालत के आदेश पर दनकौर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दनकौर पुलिस स्टेशन में स्थित एक पुराने आश्रम में काम करने वाली एक महिला ने आश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह मामला अदालत के आदेशों पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला आश्रम में स्वीपर का काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि 5 मई और 17 मई, 2020 को संस्था के अध्यक्ष और उसके साथी ने उसके साथ दो बार सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपों के मुताबिक, आश्रम के प्रबंधक और उनके सहयोगी ने गैंगरेप में उनकी मदद की। प्रवक्ता ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह मामले में शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत ने मंगलवार को पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version