गाजियाबाद,डासना में खुला वाहनों का फिटनेस सेंटर

गाजियाबाद। प्रदेश में निजी क्षेत्र का पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस जांच केंद्र बुधवार को गाजियाबाद में शुरू हो गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया और प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। ये प्रदेश का तीसरा और निजी क्षेत्र का पहला वाहन फिटनेस केंद्र है। अत्याधुनिक मशीनों से लैस इस केंद्र का जिले के अलावा आसपास के वाहन स्वामियों को भी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि गाजियाबाद की आबादी काफी है। यहां के लोगों को वाहनों की फिटनेस की समस्या से जूझना पड़ता था। अब लोग आधुनिक मशीनों से लैस फिटनेस केंद्र पर वाहनों की जांच करा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस काम को सेवाभाव मानकर किया जाएगा, वह काम अच्छा होता है। यह हमारे लिए पहला अनुभव है। सभी सभी जिलों में लागू किया जाएगा। गाड़ी की अच्छी फिटनेस से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने अच्छी फिटनेस को सरल तरीके से समझाया। कहा कि जो पिछड़ गया वह पिछाड़ी और जो आगे निकल गया वह अगाड़ी और वही है असली खिलाड़ी। वाहनों की भी यही स्थिति है। अच्छी फिटनेस न होने के कारण वाहन जल्द खराब हो जाते हैं।

जब हमारी गाड़ी अच्छे से चलेगी तभी हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बड़ी सोच रखनी चाहिए, जिन लोगों की सोच बड़ी और सपने बड़े होंगे उनके सितारे भी उतने ही बड़े होंगे। सोच ही हमारा संचालन करती है। बड़ी सोच वाले लोगों ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को और आधुनिक बनाने का का प्रयास निरंतर जारी है।साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version