Farmers Tractor Rally: दिल्ली और आस-पास अनियंत्रित हुआ किसान अंदोलन, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं।

नांगलोई में स्थिति कंट्रोल से बाहर
नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुराने डीएम नेट को भी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने खोलने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस में दो वायरलेस सेट है। पुराने वाले वायरलेस सेट को भी चलाने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस में हाल ही में नए वायरलेस सेट लाए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा
करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर कब्जा किया

दिल्ली के मुकरबा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग हटाते हुए प्रदर्शनकारियों को देखा गया।

टिकरी बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड करने के लिए टीकरी बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ जमी है।

हम शांतिपूर्ण परेड कर रहे हैं: किसान

सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हमें रिंग रोड की ओर बढ़ना है लेकिन पुलिस हमें रोक रही है। हमने उन्हें अपने सीनियर्स से बात करने के लिए 45 मिनट दिए हैं। हम शांतिपूर्ण परेड कर रहे हैं। जिस मार्ग पर वे हमें चलने के लिए कह रहे हैं, उस पर सहमत नहीं थे।

आंसू गैस के गोले तैयार करते पुलिसकर्मी

सीकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले तैयार करते पुलिसकर्मी। वहीं, करनाल बाइपास पर किसान बैरिकेड तोड़कर दिल्ली की सीमा में घुस गए हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version