गाजियाबाद वेस्ट प्लास्टिक से शहीद मेजर मोहित शर्मा की फोटो और राइफल बनाई

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिहाज से म्युनिसिपल कमिश्नर और मेयर लगातार कोशिश में लगे हुए है। इस कड़ी में राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास शहीद मेजर मोहित शर्मा ओर राईफल की प्रतिमा बनाकर उन्हें सम्मान दिया गया। इसी क्रम मेंं कई पार्कों का नाम भी शहीदों के नाम से करने की घोषणा की जा रही है।

मोहन नगर जोन में म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देशानुसार राजेंद्र नगर स्थित 4 चौराहे पर शहीद मेजर मोहित शर्मा की शहादत और सम्मान में एक बंदूक तथा 6 जवान बंदूक की रक्षा करते हुए बनाए गए हैं। यह सभी कृतियां वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई है। नगर निगम के सहयोग से आर्टिस्ट सरफराज व साक्षी ने इसे साकार रूप दिया। इसी प्रकार सिटी जोन में जी 142, गांधीनगर पार्क तथा इस मार्ग का नाम भारतीय वायु सेना के जांबाज स्क्वाड्रन लीडर शहीद समीर अब्रोल के नाम पर रखने की घोषणा की गई।

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह तथा निर्माण विभाग के अभियंता देशराज द्वारा मौके पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। दोनों अधिकारियों ने चल रहे कार्य निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया।साभार- ट्रीसिटी टुडे

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version