गाजियाबाद, नरेश त्यागी हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 शूटर सहित 03 गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोहिया नगर में मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नरेश त्यागी हत्याकांड के मामले में सिहनी निवासी मनोज शर्मा मोदीनगर निवासी विपिन शर्मा और अर्पण चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में गिरीश और जितेंद्र ही मुख्य साजिशकर्ता है इस हत्याकांड को लेकर 7 अक्टूबर को सभी लखनऊ में मिले थे। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के दौरान जितेंद्र त्यागी ने स्वीकार किया कि उसने गिरीश त्यागी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए मनोज शर्मा विपिन मिश्रा और अर्पण चौधरी को भी शामिल किया गया। हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी बरामद की गई है। एसएसपी के मुताबिक मनोज शर्मा ने  हत्यार मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि गिरीश त्यागी की तलाश चल रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के 2 दिन पहले आरोपियों को सुपारी दी गई।  सुपारी देने के बाद आरोपी लखनऊ चले गए थे, वहीं पर हत्या की पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। पुलिस ने अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

जितेंद्र त्यागी को लोहिया नगर पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया था। 9 अक्टूबर सुबह मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पूर्व विधायक राजपाल त्यागी ने अपने विधायक बेटे अजीत पाल पर अपने बड़े बेटे गिरीश त्यागी को फंसाने का इल्जाम लगाया था। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभिषेक वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version