गाजियाबाद, इस बार पहाड़ों पर चढूगा नही बल्कि दौडूंगा-सागर कसाना माउंट एवरेस्टर

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना जिन्होंने पिछले वर्ष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फैहराकर गाजियाबाद का ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित किया था। और अब वह एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। सागर कसाना अब पहाड़ पर चढ़ने नहीं बल्कि दौड़ने जा रहे हैं। सागर कसाना 21 नवंबर को अल्ट्रा वॉरियर्स नैनीताल द्वारा आयोजित 50 कि०मी०की मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने नैनीताल जा रहे हैं।

सागर कसाना पिछले 9 दिनों से हिमाचल प्रदेश मनाली में अभ्यास कर रहे हैं। हर रोज 15 से 20 कि०मी०दौड़ रहे हैं, सागर कसाना ने कल 44 कि०मी० दौड़ कर अभ्यास किया। वह मनाली से वशिष्ट गुलाबा होते हुए अटल टनल रोहतांग 3 घंटे में 22 कि०मी० तक बिना रुके दौड़े और फिर 22 कि०मी० वापस मनाली आए। सागर कसाना फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता का संदेश भी दे रहे हैं हालांकि उनके रास्तो मे कई कठनाईया भी आयी और पैरों मे भी छाले पड़ रहे हैं। परंतु उनका उत्साह बरकरार है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version