गाजियाबाद,हरिद्वार से छोड़ा गया गंगाजल, 18 से मिलेगी सप्लाई

गाजियाबाद/साहिबाबाद। एक महीने बाद गंगाजल का इंतजार समाप्त होने वाला है। दिवाली की रात गंगाजल हरिद्वार से छोड़ दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 17 नवंबर की शाम तक गंगाजल गाजियाबाद पहुंच जाएगा। बुधवार से टीएचए और नोएडा के लोगों को गंगाजल प्लांट से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

15 अक्तूबर की मध्यरात्रि से गंगनहर की सफाई के चलते हरिद्वार से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। 14 और 15 नवंबर की मध्यरात्रि से गंगाजल की आपूर्ति बहाल करने का दावा किया गया था। सफाई का काम पूरा होने के बाद दिवाली की रात को गंगाजल हरिद्वार से छोड़ दिया गया। अधिकारियों की मानें तो हरिद्वार से गंगाजल को डासना पहुंचने में तीन दिन का समय लगता है। तीन दिन में गंगाजल डासना पहुंच जाएगा। यहां पर पानी का लेवल बढ़ने में कुछ घंटे लगते हैं। जिसके बाद प्लांट को पानी मिलने लगेगा।

अधिकारियों की मानें तो 18 नवंबर से प्लांट से पानी की सप्लाई नगर निगम और जीडीए को शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद दोनों विभाग कॉलोनियों में गंगाजल की सप्लाई कर सकते हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एनके लांबा ने बताया कि दिवाली की रात गंगाजल हरिद्वार से छोड़ा जा चुका है। डासना तक पहुंचने में करीब 72 घंटे लगते हैं। 17 नवंबर की शाम तक गंगाजल पहुंच जाने की उम्मीद है।

एक महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लोग

महीने भर से टीएचए में पेयजल की किल्लत बनी है। नगर निगम की ओर से पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने का दावा बेमानी साबित हुआ। गंगाजल बंद होने के बाद निगम की ओर से आपूर्ति एक समय कर दी गई। दो घंटे की जगह लोगों को कुछ मिनट ही पानी मिल रहा है। गंगाजल आने से लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version