गाजियाबाद शहर के टॉयलेट बनेंगे स्मार्ट लगेगी फीडबैक मशीन

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अब शुरू होने जा रहा है। इस बार नगर निगम प्रशासन खास तैयारी करेगा इसके लिए नगर निगम अपने सभी टॉयलेट को भी स्मार्ट बनाएगा। निगम सार्वजनिक सभी टॉयलेट आदि पर फीडबैक मशीन भी लगाएगा। यानी वहां साफ-सफाई कैसी है इस बारे में नगर निगम को अब सीधे फीडबैक मिल सकेगा। दीपावली के बाद इन मशीनों को लगा दिया जाएगा ।

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार गाजियाबाद काफी पीछे चला गया था। मगर एक बार फिर नगर निगम की कोशिश है कि गाजियाबाद फिर से देश के टॉप टेन स्वच्छता रैंक में शामिल हो। इसी के चलते नगर निगम प्रशासन ने अब शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए प्लान तैयार किया है।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गाजियाबाद में दो तरह के टॉयलेट है इनमें कुछ टॉयलेट संस्थाओं द्वारा संचालित किए जाते हैं। कुछ नगर निगम द्वारा संचालित होते हैं। इन सभी टॉयलेट को संचालित करने वाली संस्था यूजर चार्ज लेती है। निगम का प्लान है कि टॉयलेट के लिए यूजर चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके लिए नया फाइनेंस मेकनिज्म तैयार किया गया है, जिससे टॉयलेट के रखरखाव का खर्च निकल सकेगा। इसके लिए टॉयलेट पर विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version