15 से गाजियाबाद नगर निगम में धरना, 19 से सफाई व्यवस्था होगी ठप

गाजियाबाद। दीवारों के बीच शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। दरअसल नगर निगम सफाई कर्मचारी मोर्चा ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया है। मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कई मांगों को लेकर नगर निगम के बीच बहस चल रही है, गत दिनों भी मोर्चा की ओर से एक ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में मोर्चा ने संविदा और ठेके के कर्मचारी के वेतन को बढ़ाने आदि की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। मांगे नहीं मानने पर 10 अक्टूबर से धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई थी।

निगम प्रशासन ने जैसे-तैसे मोर्चा के पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की मगर विवाद अभी भी कम नहीं हुआ है। मोर्चा का आरोप है कि नगर निगम उनके मांग पत्र को मानने में आनाकानी कर रहा है। इसी के चलते अब एक बार फिर से मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन पर मांगों को लेकर दबाव बना दिया है। इसी के चलते नगर निगम और मोर्चा में टकराव तक बात पहुंच गई है। मोर्चा के नेता राहुल चौहान ने कहा है कि 15 अक्टूबर से पहले मोर्चा सांकेतिक धरना नगर निगम में देगा धरना 3 दिनों तक चलेगा। अगर इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो 19 से निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी जाएगी और मांगें माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version