मेट्रो में सम्भालकर – अब तक 2214 यात्रियों पर लगा जुर्माना

मेट्रो का परिचालन शुरू हुए 15 दिन हो गए हैं। मेट्रो में अब प्रतिदिन करीब साढ़े चार लाख यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में सुबह व शाम को व्यस्त समय के दौरान मेट्रो में शारीरिक दूरी के नियम टूटने लगे हैं। कई यात्री जानबूझकर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे 2214 यात्रियों पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) जुर्माना लगा चुका है।

4-लाख, 42 हज़ार 800 रुपए का जुर्माना वसूली-

डीएमआरसी ने नियम तोड़ने वाले यात्रियों से कुल 4 लाख 42 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया है। दरअसल, मास्क के बगैर मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश नहीं मिल पाता है, लेकिन सुरक्षा जांच के बाद कुछ यात्री मास्क हटा लेते हैं। वहीं, कुछ यात्री खाली छोड़ी गई सीट पर भी बैठ जाते हैं।

Flying Squad देख रही हैं सारी गतिविधियाँ-

इस वजह से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने यलो लाइन पर सबसे अधिक 724 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा वायलेट लाइन, ब्लू लाइन पर कार्रवाई की गई है। डीएमआरसी द्वारा पांच हजार लोगों की काउंसलिंग भी की गई है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version