ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 6 में रहने वाली श्रेया नेगी ने इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष श्रेया नेगी सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से वाणिज्य विषय बारहवीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों से पास की है। श्रेया नेगी ने इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में अपने वर्ग में प्रदेश स्तर और महानगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इस प्रदेश स्तर पर गाजियाबाद का नाम ऊंचा किया है।इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 और 1000 नकद पुरस्कार दिया गया है। श्रेया नेगी ने बताया कि वे भविष्य में कंपनी सेक्रेट्री या वकील बनना चाहती है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version