अवैध हथियारों के खिलाफ मेरठ पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 250 हथियार बरामद,139 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने 24 घंटे का चलाया ऑपरेशन अवैध हथियार जिसके तहत सभी थानों की पुलिस ने 24 घंटे में बड़ी बरामदगी की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 250 अवैध हथियार के साथ 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस अभियान के तहत तीन तमंचा फैक्ट्री भी पकड़ी हैं, जिसमे दर्जनों अवैध अधबने हथियार भी बरामद हुए हैं।

139 आरोपी गिरफ्तार-

मेरठ पुलिस ने 30 थानों में 24 घंटे का ऑपरेशन अवैध हथियार चलाया, जिसके तहत पुलिस ने हथियारों का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद किया है। इन हथियारों के साथ 139 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो इन्हीं हथियारों के दम पर ये आरोपी लूट, हत्या और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन पुलिस के इस अभियान के तहत बड़ी तादाद में बदमाशों को ही नहीं गिरफ्तार किया गया, बल्कि उनके कब्जे से भारी तादाद में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। इन हथियारों में कंट्री मेड पिस्टल 315 व 312 बोर के तमंचों के अलावा अधिया भी शामिल है।

तीन कट्टा फैक्ट्री पकड़ी गईं-

अवैध हथियारों को बरामद किया गया है। इस अभियान में मेरठ के 30 थानों की पुलिस लगाई गई थी । जिसने इस ऑपरेशन को 24 घंटे तक लगातार चलाया और जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है। क्योंकि मेरठ में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इन अवैध हथियारों के साथ साथ तीन कट्टा फैक्ट्री भी उजागर हुई हैं, जहां पर भारी तादाद में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। इस फैक्ट्री में कुछ बने हुए अवैध हथियार बरामद हुए तो कुछ अधबने हथियार बरामद किए गए हैं, साथ ही भारी तादाद में अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version