Tiktok की भारत के बाद अमेरिका की मार्केट से होगी छुट्टी, एक हफ्ते में हो सकता है ऐलान

चीन के शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चीन के बाहर सबसे बड़े मार्केट भारत से पहले ही Tiktok की छुट्टी हो गयी है। अब चीन से बाहर दूसरे सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में Tiktok को बैन किया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीफ ऑफ स्टॉफ Mark Meadows ने कहा कि Tiktok बैन के फैसले के लिए एक माह का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते के भीतर ही Tiktok बैन का फैसला ले लिया जाएगा।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की मानें, तो Tiktok, Wechat समेत कई चीनी ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं। ऐसे में इन ऐप्स को जल्द बैन किया जा सकता है। Meadows ने कहा कि इन ऐप्स को बैन करने के लिए कोई डेडलाइन नही दी गई है। लेकिन मेरा मानना है कि ऐप बैन के लिए एक माह का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस मामले में एक हफ्ते में ही कोई फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि Tiktok की तरफ से अमेरिकी सुरक्षा के खतरे से इनकार किया जा रहा है। साथ ही Tiktok को चीनी वर्जन से अलग रखने की अपील की गई है। चीन ने कहा कि वो यूजर्स का डाटा चीनी सरकार के साथ साझा नही करते हैं। Tiktok की तरफ से हाल ही में Disney के पूर्व एक्जीक्यूटिव Kevin Meyer को अपना सीईओ नियुक्त किया है। वहीं चीन के हांगकांग पर लगाए गए नए नेशनल सिक्योरिटी लॉ के बाद Tiktok को हांगकांग से बंद कर दिया है।

बता दें कि Tiktok के दुनियाभर में करीब 800 मिलियन एक्टिव यूजर हैं। इनमें से भारत में 466 मिलियन यूजर थे, जबकि में अमेरिका में Tiktok यूजर की संख्या करीब 123.8 मिलियन है। बता दें कि Tiktok के दुनियाभर में करीब 800 मिलियन एक्टिव यूजर हैं। इनमें से भारत में 466 मिलियन यूजर थे, जबकि में अमेरिका में Tiktok यूजर की संख्या करीब 123.8 मिलियन है। अगर Tiktok के एक्टिव यूजर की बात करें, इनकी संख्या दुनियाभर में करीब 500 मिलियन है।

साभार : jagran.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version