नाबालिग बच्चियों से रेप का आरोपी 68 वर्षीय प्यारे मियां उर्फ़ अब्बा पुलिस की गिरफ्त में

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चाइल्ड सैक्स रैक्ट के मुख्य अभियुक्त प्यारे मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से पकड़ा जा चुका है। श्रीनगर पुलिस ने प्यारे मियां को पकड़ा। वहीं मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल पुलिस की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है।

बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। प्यारे मियां फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को फरार प्यारे मियां उर्फ अब्बा के श्रीनगर में होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को पकड़ा गया।

इस मामले में भोपाल पुलिस की टीम जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंच चुकी है। जहां प्यारे मियां की विधिवत गिरफ्तारी के साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले प्यारे मियां के मैरिज हॉल पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया और उसकी संपति को जमींदोज कर दिया गया था।

क्या है मामला?

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अखबार चलाने की आड़ में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया था। इस मामले में पत्रकार प्यारे मियां पर नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इस केस के सामने आने के बाद प्यारे मियां फरार हो गया था।

हालांकि अब प्यारे मियां को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने अब तक चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्यारे मियां की सेक्रेटरी, ड्राइवर, उनका एक सहयोगी और पीड़िता में से एक की दादी को गिरफ्तार किया है।

प्यारे मियां के खिलाफ रेप और पोक्सो कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस में प्यारे मियां के अलावा उसके 21 साल के सचिव का भी नाम है। सचिव पर लड़कियों को जाल में फंसाने का आरोप है। इस मामले में अब तक 7 नाबालिग लड़कियों ने प्यारे मियां के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है।

साभार : aajtak.intoday.in

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version