महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने पर FIR दर्ज

कविनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को अश्लील मैसेज के मोबाइल स्क्रीन की फोटो सौंपी है। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आरोपित कुछ दिन से उसे सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। जब उससे मिलता तो अश्लील इशारे करता था। आरोपित ने एक ग्रुप में उसके अभद्रता की और फिर बाद में उसे डिलीट कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

साभार : दैनिक जागरण।

Exit mobile version