विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक ने सोमवार को गनोली-सिरौली संपर्क मार्ग सीसी रोड का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि जल्द ही देहात क्षेत्र के अन्य मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि 320 मीटर लंबा गनोली-सिरौली संपर्क मार्ग काफी समय से जर्जर हाल में था। गांव के लोगों ने मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 20.46 लाख की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही छह लाख की लागत से गांव में जलनिकासी और इंटरलॉकिग का कार्य किया जाएगा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से सभी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गुलाब सिंह, नकुल कौशिक, हातम प्रधान, जयपाल, कंवर पहलवान, करतार मास्टर, राजेन्द्र, शीशपाल, मैनपाल, परसराम, कर्मवीर, राजपाल, अशोक, अंकुर आदि मौजूद रहें।

साभार: jagran.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version