लॉकडाउन में छूट के बाद तेजी से बढ़ा संकर्मण, पिछले 14 दिनों में सामने आए 50 हज़ार संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस के संकर्मण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कोविड-19 के 5611 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 140 मरीजों की जान भी गई है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1.06 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक केवल 14 दिन में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। गनीमत है कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में मौत की दर कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 61,149 एक्टिव केस हैं। अब तक 3,303 मरीजों की मौत हो गई है। 42,297 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक विदेशी लौट चुका है। भारत में कोरोना वायरस के 25 हजार मामले होने में 86 दिन का वक्‍त लगा था। अगले 11 दिन में केस डबल होकर 50 हजार तक पहुंच गए। फिर उसके अगले हफ्ते कोविड-19 मामलों की संख्‍या 75 हजार पार कर गई। 75 हजार के बाद एक लाख तक पहुंचने में भारत को सिर्फ 5 दिन लगे। यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना के 1 लाख मरीज में से 15 हजार मरीज पिछले 3 दिन में ही सामने आए हैं।

लॉकडाउन में छूट से बढ़ रहे हैं मामले
जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासी कामगारों को गृह जनपद जाने की छूट मिलने के बाद से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो 17 मई को देश में 4987 केस सामने आए थे। इसके अगले ही दिन कोरोना के ग्राफ में बड़ा उछाल देखने को मिला। 18 मई को देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 5242 पर पहुंच गई। नए मामले सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि 19 मई की सुबह तक यह आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा।

अच्छी खबर – लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट
भारत का रिकवरी रेट यानी कुल कंफर्म मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का रेशियो लगातार सुधर रहा है। मई के शुरुआती दिनों में जब भारत में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए, तब रिकवरी रेट 25 फीसदी के करीब था। इस वक्‍त यह 38।7% हो गया है। उत्‍तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्‍थान और तेलंगाना में कोविड-19 का रिकवरी रेट 58% से 63% के बीच है। पंजाब और हरियाणा में रिकवरी रेट 70% से ज्‍यादा है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version