नींद से जागा आरटीओ गाज़ियाबाद, बिना परमिट के चल रही 5 बसें और 12 ऑटो सीज़

संभागीय परिवहन परिवर्तन टीम ने बिना परमिट सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही बस व टेंपो की चेकिग की, जिसमें विभिन्न मार्गों पर सवारियां ले जा रही पांच बसों को सीज किया गया। वहीं, रूट से अलग चलने, फिटनेस एवं टैक्स न होने पर 12 टेंपो पर कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। टीम ने चार निजी स्कूलों की 72 बसों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण भी किया।

एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान एनएच-24 पर चलने वाली बसों की चेकिग की, जिसमें पांच बसों को सीज किया गया। इनमें बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल के लिए सवारियां भरकर चल रही थीं। इसके अलावा लोनी रूट पर चलने वाले आधा दर्जन से अधिक टेंपो को भी सीज किया गया।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version