खुशखबरी : नोएडा – फ़रीदाबाद रास्ता खुला, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की वजह से था बंद

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन की वजह से पिछले दो महीने से भी अधिक समय से बंद शाहीन बाग के पास एक रास्ते को शुक्रवार को खोल दिया गया है। यह रास्ता नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास से फरीदाबाद और जैतपुर की ओर जाता है। इस रास्ते के खुलने से नोएडा से फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। शाहीन बाग की ओर से जाने वाली सड़क को अभी नहीं खोला गया है।

बताया जा रहा है कि यमुना खादर की ओर का रास्ता पहले से खुला था। फरीदाबाद-बदरपुर के लिए वाहन यमुना खादर के रास्ते से जाते हैं। खादर में जाम न लगे इसलिए नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कहने पर महामाया फ्लाईओवर पर डायवर्जन किया था। गुरुवार रात से कार यमुना पुल पर जा रही हैं, जो आगरा नदी के बराबर से होकर यमुना खादर रास्ता जाता है। आगे ये रास्ता फरीदाबाद ओर बदरपुर मिल जाता है। यह रास्ता फरीदाबाद बदरपुर मुख्य मार्ग नहीं है, मुख्य मार्ग अब भी बंद है।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि शाहीन बाग में सड़क बंद होना परेशानी पैदा करने वाला है और प्रदर्शनकारियों को किसी दूसरी जगह जाना चाहिए जहां कोई सार्वजनिक स्थान अवरुद्ध नहीं हो। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के विरोध के अधिकार को बरकरार रखा। अदालत ने वार्ताकार संजय हेगड़े से प्रदर्शनकारियों को किसी वैकल्पिक स्थान पर जाने के लिए मनाने में भी सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा। उसने कहा कि वार्ताकार इस मामले में पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला की मदद मांग सकते हैं।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version