हाथों में पत्थर लेकर हो रही है कौन सी पढ़ाई? जामिया के वायरल वीडियो पर उठने लगे सवाल

राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में बीते 15 दिसंबर को पुलिस कार्रवाई से जुड़ी घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूछा है कि जिन लोगों के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहे है, वो कौन है? अगर वह छात्र है तो उनके हाथ में पत्थर क्या कर रहे हैं? हमने तो आज तक सुना था कि कॉलेज में कंप्यूटर या कलम से पढ़ाई होती है तो फिर पत्थर से ये कौन सी पढ़ाई हो रही है? बीजेपी के प्रवक्ता जे वी एल नरसिम्हा ने कहा कि छात्र है तो उन्होंने नकाब क्यों पहना हुआ है और अपनी पहचान छुपा रहे हैं? जामिया के बाहर कितना शांति पूर्ण प्रदर्शन चल रहा था कि चार बसों में आग लगा दी गई।

बीजेपी प्रवक्ता नरसिम्हा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार अराजक तत्वों का समर्थन किया जा रहा है। उनके साथ कांग्रेस अपनी संवेदना जताती है। लेकिन पुलिस बल के जवान जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देते हैं, कांग्रेस उनके खिलाफ सवाल उठाती है। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के पक्ष में लगातार बोलना आज कांग्रेस की नीति बन गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो दिन पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति कोई संवेदना नहीं व्यक्त की, लेकिन सैनिक बलों के खिलाफ सवाल उठाए। प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पूरा मामला जाने बिना पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई। अब कांग्रेस की यह नीति रह गई है।

बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी भी पुलिस की कार्रवाई पर कुछ साल पहले आंसू बहाए थे और अब प्रियंका गांधी भी उनके नक्शे कदम पर चल रही हैं। जामिया यूनिवर्सिटी के कुछ वीडियो मीडिया में चल रहे हैं, उसपर हम कहते हैं कि दिल्ली पुलिस के पास वो वीडियो हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास वीडियो है और खुद दिल्ली पुलिस इसकी जांच करेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version