बेबस माँ की अश्रुपूर्ण पुकार – दोषियों को जल्द डैथ वारंट जारी करें मिलार्ड

दिल्ली की एक अदालत में दिल्ली की बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में सुनवाई हो रही है। निर्भया के माता-पिता द्वारा एक याचिका दायर की गई है, जिसमें चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की मांग की गई है। निर्भया की मां ने आज अदालत में कहा कि मेरे अधिकार का क्या हुआ? मैं हाथ जोड़कर खड़ी हूं, कृपया दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया जाए। मैं भी इंसान हूं। इस केस के सात से अधिक हो गए हैं। यह बोलकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद दया याचिका और क्यूरेटिव पेटिशन के कारण से दो बार फांसी की तारीख टालनी पड़ी है। कोर्ट ने फिलहाल अनिश्चितकालीन के लिए दोषियों की फांसी की तारीख टाल दी है। निर्भया की मां रोते हुए कोर्ट से बाहर निकल गई। निकलते हुए उन्होंने कहा कि मैं अब भरोसा और विश्वास खोती जा रही हूं। कोर्ट को यह जरूर समझना होगा कि दोषी देरी करने के लिए लगातार हथकंडे अपना रहे हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version