वोटिंग से 4 दिन पहले आम आदमी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, जानिए क्या हैं प्रमुख वादे

दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को घोषणा-पत्र जारी किया। आप ने घोषणापत्र में साफ-सुथरी दिल्ली और स्वच्छ यमुना की गारंटी ली है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- जनतंत्र में जरूरी है बहस। जनता को जानना चाहिए कि हम क्या वादे कर रहे हैं और वो क्या वादे कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भाजपा अपना सीएम कैंडिडेट तय करें। ताकि मैं उससे ठीक तरह से बहस कर सकूं।

केजरीवाल ने कहा- बहस में दो एंकर होने चाहिए। यह जनता के सामने होनी चाहिए। अगर जनता को यह नहीं पता कि उनका सीएम फेस कौन है तो वो वोट किसे देंगे। जनतंत्र में सीएम जनता तय करती है। अमित शाह इसका फैसला नहीं करेंगे। अमित शाह कह रहे हैं कि दिल्ली की जनता उन्हें ब्लैंक चेक दे दे, बाद में वो सीएम का फैसला करेंगे।

केजरीवाल बोले कि दिल्ली में मैं कह चुका हूं कि आप को दिया एक-एक वोट केजरीवाल के पास जाएगा। लेकिन, भाजपा के पास चेहरा नहीं है तो उनको दिया वोट किसके पास जाएगा। असल में उनका वोट गड्ढे में जाएगा। हम उन्हें 1 बजे तक का समय देते हैं। अगर वे 1 बजे तक सीएम कैंडिडेट घोषित कर देते हैं तो मैं बहस के लिए तैयार हूं। बहस की मोडैलिटीज पर बाद में चर्चा करेंगे। हम कल दोपहर 1 बजे मिलेंगे। कांग्रेस और भाजपा पहले ही घोषणापत्र जारी कर चुकी हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

आम आदमी पार्टी स्वराज बिल लेकर आएगी। इसकी घोषणा 2015 में भी की गई थी। इसका मतलब स्व-शासन और सबसे अच्छा प्रशासन होता है। इसमें नौकरशाहों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की बजाए फैसले लेने की राजनीतिक क्षमता आम लोगों के हाथों में होगी।

आप की घोषणाएं

 


अपने मित्रों और परिजनों को *हमारा गाज़ियाबाद के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप* से जोड़ने के लिए यह लिंक शेयर करें। https://chat.whatsapp.com/8YNhSMv65CX3dLKLfcwqqX

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version