दिल्ली – 8 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव, 11 को होगा नतीजों का ऐलान

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा। इस घोषणा के अनुसार दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार करीब 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 80.55 लाख पुरुष और 66.35 लाख महिला वोटर हैं। यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दी।

इससे पहले 26 दिसम्बर को चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बीते 16 दिसम्बर को संशोधित मतदाता सूची का काम पूरा हो गया था। एक करोड़ 46 लाख 92 हजार एक सौ छत्तीस मतदाता दर्ज किये गये थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों की घोषणा से पहले ही बीजेपी, कांग्रेस और आप चुनावी मोड में नजर आ रही हैं। एक ओर जहां केजरीवाल सरकार अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों को दिखा रही है, वहीं बीजेपी और कांग्रेस केजरीवाल सरकार पर पलटवार कर रही है।
व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version